फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car owner murdered after kidnapping in Lucknow, body stuffed in a sack and thrown into a well

Murder: लखनऊ में अपहरण के बाद कार मालिक की हत्या, शव बोरी में भरकर कुएं में फेंका

Wed, 08 Feb 2023 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Feb 2023 03:22 PM IST
सार

लखनऊ में रुपयों के लिए दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों राज खोला। 

विज्ञापन
Car owner murdered after kidnapping in Lucknow, body stuffed in a sack and thrown into a well
मृतक के घर गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव से कार समेत एक फरवरी से लापता कार मालिक का शव बुधवार की सुबह कुएं से बरामद हुआ है। कार मालिक राम अचल की हत्या कर हत्यारों ने शव बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


आठ दिन पहले कार लेकर बुकिंग पर जाने की बात कहकर रामअचल घर से निकला था, जिसके बाद नशेड़ी दोस्तों ने शराब पिलाकर कार गोसाईंगंज में एक ज्वैलर्स के यहां एक लाख रुपये में गिरवी रखवाई, फिर चलती कार में दोस्तों ने एक लाख रुपये के लालच में लोहे की रॉड सिर पर मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वारदात के बाद शव को बोरी में भरकर मेड़ई खेड़ा गांव के पुलिस सहायता केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में फेक दिया था। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि जिस दिन वह लापता हुआ था उसी दिन रामअचल की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट मिलने के बाद छानबीन की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार की रात आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, आरोपियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed