फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car owner is a resident of Jagatpur, search started

Lucknow News: जगतपुर का निवासी है कार मालिक तलाश शुरू

Sat, 18 Jan 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Car owner is a resident of Jagatpur, search started
रायबरेली में मिल एरिया थाना में खड़ी कार, जिसकी टक्कर से मौलाना जाफर मसूद की हुई थी मौत।
रायबरेली। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर छजलापुर के पास बुधवार रात हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने मृत मौलाना जाफर नदवी के रिश्तेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कार मालिक जगतपुर क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। मिलएरिया पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल पर मिले कार के पहियों के निशान भयावह हादसे को बयां कर रहे हैं। मौलाना की मौत हादसा था कोई वारदात, जांच में इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन

गत बुधवार की रात छजलापुर के पास सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला तकिया निवासी और दारुल उलूम नदवातुल उलमा के महासचिव और इस्लामिक स्कॉलर मौलाना सैयद मोहम्मद जाफर मसूद हसनी नदवी की बाइक को दो बार कार से टक्कर मारी गई। कार चालक के शराब के नशे में धुत होने की बात बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक कार छोड़कर भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने रोकने का प्रयास कर रहे लोगों को भी चपेट में लेने का प्रयास किया था। रात में ही नदवी को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

मौलाना जॉफर नदवी के रिश्तेदार व किलाबाजार निवासी मो. यूसुफ ने मिलएरिया थाने में तहरीर देकर कार संख्या यूपी 32 बीजेड 5566 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस गाड़ी नंबर के सहारे कार के मालिक तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। सूत्रों के अनुसार कार का मालिक जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे राम प्रसाद गांव का करने वाला है। उसके पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौलाना की मौत दुर्घटना थी कि या कोई वारदात।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चाओं का बाजार गर्म
हादसे में मौलाना की मौत के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आरोप तो यहां तक है कि कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन रात में छोड़ दिया गया। हालांकि इन आरोपों को पुलिस पूरी तरह से नकार रही है।

-------वर्जन----------
मौलाना जाफर नदवी के रिश्तेदार की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार के मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
- राजीव सिंह, थाना प्रभारी मिलएरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed