{"_id":"63bdca239fad3e6bdf692a7f","slug":"car-driver-suddenly-open-door-scooty-driver-collided-one-died-gw-reporters-news-lko666041040","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अचानक कार का गेट खोला, स्कूटी भिड़ी, युवक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अचानक कार का गेट खोला, स्कूटी भिड़ी, युवक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 11 Jan 2023 04:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:49 PM IST
सार
लखनऊ के बाजारखाला में कार चालक की लापरवाही से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वो स्कूटी से अपने साथी के साथ आ रहा था कि अचानक गेट खुलने से वह टकरा गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजारखाला के मालवीय नगर में सोमवार देर शाम कार चालक की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोल दिया, जिससे पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो युवक भिड़ गए। हेलमेट पहनने से स्कूटी चालक की तो जान बच गई, लेकिन पीछे बैठे आलोक सिंह (21) की सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला अजय नारायण सिंह के मुताबिक वेल्डिंग मैकेनिक आलोक ऐशबाग के मिल एरिया में रहता था। उसके पिता मनोज सिंह की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मां निर्मला सिंह होमगार्ड हैं। इसके अलावा बड़ी बहन नीतू है। चाचा संजय सिंह ने बताया कि आलोक सोमवार देर शाम प्रिंटिंग का काम करने वाले दोस्त व पड़ोसी शिवम के साथ उसकी स्कूटी से कुछ सामान लेने गया था। इस दौरान मालवीय नगर में ऐशबाग के भोलाखेड़ा निवासी अंकित कुमार ने सड़क किनारे खड़ी अपनी कार का दरवाजा अचानक खोल दिया। इससे शिवम की स्कूटी टकरा गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। आलोक सिर पर चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 70 साल करने की तैयारी, शासन ने महानिदेशक से मांगा सुझाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ निवेशक सम्मेलन: 56,292 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, सर्वाधिक निवेश रियल एस्टेट में
एसीपी बाजारखाला सुनील शर्मा के मुताबिक पुलिस ने आननफानन दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई। वहीं, हेलमेट लगाए होने से शिवम की जान बच गई। फिलहाल वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को कब्जे में लेकर अंकित कुमार को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंकित के रिश्तेदार मालवीय नगर में रहते हैं। वह जब भी उनसे मिलने जाता तो कार सड़क किनारे खड़ी कर देता था। सोमवार शाम को भी वहीं कार खड़ी की थी। इससे उतरते वक्त उसने बिना पीछे देखे ही दरवाजा खोल दिया, जिससे हादसा हो गया।
मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद घर लौटते वक्त परिजनों ने एवरेडी चौराहे पर आलोक का शव रखकर प्रदर्शन किया। वे कार चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने इसका आश्वासन दिया तो परिजन शव लेकर चले गए। इकलौता बेटा खोने से निर्मला सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था।
पिछले साल 13 जुलाई को आलमबाग के छोटा बरहा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। कार चालक के अचानक खोले दरवाजे से पीछे से आ रही स्कूटी टकरा गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक अनिल गौतम (45) को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।