फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car driver hit a old man, died

Lucknow News: नशे में दौड़ाई कार, ठेले में टक्कर मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Tue, 25 Apr 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit a old man, died
लखनऊ। कैंट के अर्जुनगंज इलाके में रविवार देर रात दो युवकों ने नशे में कार दौड़ाते हुए ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ठेले पर सो रहे सरांय कस्बा निवासी बिंदा प्रसाद गुप्ता (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, हादसे में जख्मी कार सवार दो युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में पुलिस बूथ में मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
इंस्पेक्टर राजकुमार के मुताबिक, बिंदा प्रसाद पुलिस बूथ के निकट लाइचना बेचते थे। शाम को सड़क किनारे ठेला खड़ा करके सो जाते थे। रात करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार ठेले में टक्कर मारते हुए पुलिस बूथ में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में बिंदा प्रसाद समेत कार सवार घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर सो रही वृद्ध की बेटी कोमल बाहर निकली। बिंदा के बेटे दीपू ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बिंदा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की पत्नी मालती की मौत कोरोना के कारण एक साल पहले हुई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, कार सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed