{"_id":"692617b42e10a272d703626f","slug":"car-collides-with-truck-parked-on-the-road-young-man-dies-lucknow-news-c-13-knp1050-1487754-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत
Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर जीरो पॉइंट के पास मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार बाराबंकी के लोनीकटरा स्थित ग्राम सराय पांडेय निवासी मो. अब्दुल शहीद (32) की मौत हो गई। कार चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने अब्दुल को मृत घोषित कर दिया। काफी देर बाद शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मो. अब्दुल के घरवालों ने बताया कि दोनों शादी समारोह में शामिल होने कबीरपुर गए थे। घर लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक चालक ने लापरवाही दिखाते हुए सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी थी।
पहले भी हुए हैं हादसे
सड़क पर ट्रक चालकों की लापरवाही से पहले भी कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। चालक लापरवाही से हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। ठंड के समय में कोहरे के कारण ऐसे हादसे और बढ़ जाते हैं। एनएचएआई ने पहले अभियान चलाकर ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिलने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे अब्दुल
अब्दुल के पिता हमीद ने बताया कि उनका बेटा इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। अब्दुल की शादी तय हो चुकी थी। कुछ दिन बाद शादी की तारीख निकलनी थी। इससे पहले ही हादसा हो गया। अब्दुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। हमीद ने बताया कि गाड़ी विकास चला रहा था। हादसे के बाद दोनों कार में फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला। विकास की हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पांच नवंबर को हादसे में घायल हुए राम सजीवन पाल (53) की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले राम सजीवन दूध बेचने का काम करते थे। पांच नवंबर को वह दूध बांटकर लौट रहे थे। किसान पथ पर अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राम सजीवन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।