फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car collides with tractor-trolley from behind, woman and driver injured

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से पीछे से टकराई कार, महिला व चालक घायल

Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley from behind, woman and driver injured
हादसे के बाद पलटी ट्रॉली व कार चालक घायल को ट्रॉमा सेंटर-2 में कराया गया भर्ती।
निगोहां। उदयपुर गांव के पास रविवार दोपहर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रही कार अचानक ट्राॅली में जा घुसी। हादसे में कार में सवार सरोजनीनगर निवासी संगीता और उनके चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह हादसा देख रुक गए और दोनों घायलों को निगोहां पुलिस की मदद से पहले सीएचसी और फिर पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर-2 में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी संगीता प्रतापगढ़ से वैवाहिक कार्यक्रम से चालक विकास के साथ शनिवार दोपहर रायबरेली रोड होते हुए सरोजनीनगर की तरफ जा रही थीं। उनके आगे ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राॅली किसी कारणवश अनियंत्रित हुई और पीछे चल रही कार ट्राॅली में जा घुसी। टक्कर से ट्राॅली पलट गई और कार सवार संगीता और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम से लौट रहे थे पूर्व मंत्री
इस बीच निगोहां स्थित टोल प्लाजा के पास बने मैदान में आयोजित राज्य महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम से लौट रहे पूर्व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने हादसा देख अपना काफिला रुकवाया। पुलिस की मदद से कार सवार संगीता और विकास को सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां से दोनों को ट्राॅमा-टू रेफर कर दिया। पूर्व मंत्री ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और ट्राॅमा सेंटर-2 प्रशासन से बात कर घायलों को तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। निगोहां पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया। एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना पर ट्रॉमा सेंटर-2 पहुंचे परिजन संगीता को निजी अस्पताल लेकर चले गए।

हादसे के बाद पलटी ट्रॉली व कार चालक घायल को ट्रॉमा सेंटर-2 में कराया गया भर्ती।

हादसे के बाद पलटी ट्रॉली व कार चालक घायल को ट्रॉमा सेंटर-2 में कराया गया भर्ती।

हादसे के बाद पलटी ट्रॉली व कार चालक घायल को ट्रॉमा सेंटर-2 में कराया गया भर्ती।

हादसे के बाद पलटी ट्रॉली व कार चालक घायल को ट्रॉमा सेंटर-2 में कराया गया भर्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed