{"_id":"6aece8e01e43bbe95a0767d2","slug":"car-collides-with-auto-rickshaw-after-being-hit-by-a-container-truck-seven-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1997944-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कंटेनर की टक्कर से ऑटो से भिड़ी कार, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कंटेनर की टक्कर से ऑटो से भिड़ी कार, सात घायल
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के जुनाबगंज कस्बे में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से कार गई और कार आगे चल रहे ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे मरम्मत कार्य में लगी मशीन से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। कार चालक को भी चोटें आईं हैं।
इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह के मुताबिक, लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा कंटेनर जुनाबगंज के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसकी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑटो से भिड़ गई। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे मरम्मत कार्य में लगी मशीन से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक चकौली निवासी अभिदेव (19), ऑटो सवार बदाली खेड़ा निवासी सुभाष (45), जैतीपुर निवासी गुड़िया (40), पुरवा निवासी हरिश्चंद्र तिवारी (45), रहीमनगर पडियाना निवासी सुमन (45) और उनकी बेटी शिवानी (20) घायल हो गईं। वहीं, कार चालक को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के चलते कानपुर रोड पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।