{"_id":"68af6fd46b9960f5750af0cd","slug":"car-collided-with-dcm-while-overtaking-three-injured-lucknow-news-c-13-knp1050-1356269-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराई कार, तीन घायल
Thu, 28 Aug 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व मौजूद लोग।
मोहनलालगंज। प्रयागराज से लखनऊ आ रही कार एसयूवी को ओवरटेक करते समय सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। कार में सवार तीन लोग फंस गए। पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम लगभग चार बजे बिहार के सिवान निवासी पवन कुमार (35) व दीपिका (21) कार से लखनऊ आ रहे थे। कार देवेंद्र सिंह (30) चला रहे थे। गौरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने कार चालक ने आगे चल रही एसयूवी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस बीच कार सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। इसके बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में पवन, दीपिका और देवेंद्र तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी ले गई जहां से डॉक्टरों ने सभी को ट्रॉमा सेंटर टू रेफर कर दिया।