{"_id":"5a8aa3404f1c1b8e238b96ea","slug":"car-caught-fire-in-front-of-new-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते आग का गोला बनी मारुति कार, ड्राइवर ने कूद कर बचायी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते आग का गोला बनी मारुति कार, ड्राइवर ने कूद कर बचायी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में न्यू हाईकोर्ट के सामने एक कार चलते-चलते आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचायी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विभूतिखंड पुलिस थाने के अंतर्गत न्यू हाईकोर्ट के सामने चिनहट तिराहे से पॉलीटेक्लिक की तरफ जा रही मारुति 800 कार से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
कार में सवार ड्राइवर किसी तरह कार से बाहर निकला। देखते ही देखते आग इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को रास्ता बंद करना पड़ा।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब आधे घंटे तक मशक्कत करके आग पर काबू पाया। ड्राइवर का कहना है कि आग गाड़ी शॉर्ट सर्किट से लगी।