फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car breaks wall and enters warehouse, driver dies

Lucknow News: दीवार तोड़ गोदाम में घुसी कार, चालक की मौत

Mon, 12 Feb 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 12 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Car breaks wall and enters warehouse, driver dies
लखनऊ। जानकीपुरम में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार दीवार तोड़ते हुए सरिया गोदाम में घुस गई। हादसे के बाद चालक 40 मिनट तक कार में ही फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीतापुर के थानगांव के रहने वाले पवन कुमार वर्मा (31) जानकीपुरम के रसूलपुर में परिवार के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। वह एक वकील के मुंशी भी थे। शनिवार रात पवन अपने दोस्त को टेढ़ी पुलिया पर छोड़ने कार से गए थे। रात 12:30 बजे घर लौटते समय रफ्तार तेज होने के कारण उनकी कार बेकाबू होकर रामेश्वर पैलेस के पास स्थित सरिया गोदाम की दीवार तोड़कर करीब 15 मीटर तक अंदर जाकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के कारण पवन 40 मिनट तक उसी में फंसे रहे। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार बाहर निकलवाई। फिर पुलिस ने पवन को कार से निकालकर ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकीपुरम इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पवन के परिवार में पत्नी आरती, बेटा किशन व बेटी आकृति हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed