{"_id":"5a17cbc64f1c1b87698bd77f","slug":"car-accident-in-sultanpur-four-people-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसे में 4 बारातियों की मौत 7 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसे में 4 बारातियों की मौत 7 गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
दुर्घनाग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के धम्मोर थाना क्षेत्र के महेसरगंज कस्बे में देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे बारातियों से भरी कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें मौके पर 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक नवजात बच्चे समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण हुई की लग्जरी कार का अलग हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। अगली सीट पर बैठे यात्रियों को कटर और क्रेन की मदद से मलबे को हटाकर बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
मृतको में कोमल सिंह (26) निवासी चंदापुर थाना पीपरपुर, रिमझिम (18) निवासी महमूदपुर थाना गोसाईगंज, प्रिया सिंह (23) गंगागंज धारा थाना अमेठी, डाली सिंह (26) निवासी पीकोरा थाना धंम्मोर शामिल हैं।
विज्ञापन
घायल होने वालों में निशा सिंह(25) निवासी लालगंज अजहरा रायबरेली, ममता सिंह (30) निवासी धर्मेतेपुर थाना धम्मोर, रीतू सिंह (7) गंगागंज थाना अमेठी, पीहू सिंह( ढाई साल) निवासी गंगागंज थाना अमेठी, चंचल सिंह (22) निवासी धर्मेतेपुर थाना धम्मोर, सुप्रिया सिंह (24) निवासी धम्मोर थाना धम्मोर, उज्ज्वल सिंह (8 माह) निवासी महराजगंज रायबरेली शामिल हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।