फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयंकर हादसे में डिवाइडर पार कर ट्रक से जा भिड़ी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Sun, 15 Oct 2017 11:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
car accident in lucknow allahabad highway

लखनऊ से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की रविवार को रायबरेली के बछरावां में भीषण हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इनकी कार लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सुबह करीब 7 बजे डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी का इंजीनियर, उसकी पत्नी, दो बहनें, एक ममेरी बहन व चचेरा भाई था। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

car accident in lucknow allahabad highway

मूल रूप से बस्ती के रहने वाले दिव्य कुमार मिश्रा (29) गुड़गांव की सियाना इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और लखनऊ में मुंशी पुलिया में रहते थे। उनके पिता प्रेमचंद्र मिश्रा बाराबंकी में पुलिस महकमे में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। दिव्य छुट्टियों में लखनऊ आए हुए थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे पत्नी शक्ति मिश्रा (26) व अपनी दो बहनें दिव्या (25),  दीपिका (23) व ममेरी बहन ज्योति पांडेय (18) व चचेरे भाई अर्पित मिश्रा (14) को साथ लेकर कार से विंध्याचल के लिए निकले थे। उनके दोस्त अलीगंज निवासी गौरव वर्मा भी परिवार समेत अपनी कार से उनके साथ थे।

car accident in lucknow allahabad highway

लगभग पौने 7.00 बजे दिव्य मिश्रा की गाड़ी लखनऊ इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां थाना क्षेत्र के खैहरानी गांव के निकट विशाखा फैक्ट्री के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरफ सामने से सीमेंट लादकर आ रहे ट्रक यूपी 32 डब्लू 3094 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी कार ट्रक के नीचे समा गई।इंजन निकल कर दूर जा गिरा और कार में बैठे सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
car accident in lucknow allahabad highway

घटना की जानकारी पर आनन-फानन थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन व क्रेन की सहायता से ट्रक से कार को बाहर निकलवाया और सभी शवों को कार से निकाल कर बछरावां थाने पहुंचाया। पुलिस ने प्रेमचंद्र मिश्रा को इस घटना की सूचना दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
car accident in lucknow allahabad highway

हादसे में कार का इंजन निकलकर दूर जा गिरा। कार में बैठे सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार शव सड़क पर इधर-उधर बिखरे पड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed