{"_id":"6404c22ea05e2471c4041554","slug":"captured-the-land-of-rana-benimadhav-museum-raebareli-news-c-13-1-117169-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राना बेनीमाधव संग्रहालय की जमीन पर कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राना बेनीमाधव संग्रहालय की जमीन पर कर लिया कब्जा
Sun, 05 Mar 2023 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहीद स्मारक के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनीमाधव बक्श संग्रहालय के नाम से चिन्हित जमीन पर ही भूमाफिया ने कब्जा कर लिया। क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस बात की जानकारी रविवार को हुई तो अधिकारी हरकत में आए। जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया। उस जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनीमाधव बक्स सिंह के नाम से संग्रहालय बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए शासन से शहीद स्मारक के पास साकेत नगर में जमीन संग्रहालय के नाम आवंटित की गई। इधर, एक भूमाफिया ने करीब छह बिस्वा जमीन पर बाउंड्रीवाॅल कराकर कब्जा कर लिया। इसकी भनक तहसील कर्मियों को नहीं लगी। एडीएम प्रशासन अमित कुमार कानूनगो संतलाल, लेखपाल रज्जन कुमार, देवेश त्रिपाठी के साथ जेसीवी लेकर मौके पर पहुंचे। बाउंड्रीवॉल सहित अन्य अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया। एडीएम ने बताया कि अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा किया गया था। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी।