फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Captain Akash became the best all-round officer

Lucknow News: कैप्टन आकाश बने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड अधिकारी

Thu, 28 Nov 2024 06:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Captain Akash became the best all-round officer
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर परेड का आयोजन किया गया। कैप्टन आकाश केएम को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि नौ सप्ताह का कोर्स युवा सशस्त्र बलों को गहन युद्ध चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण प्रदान करेगा। सशस्त्र बल चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों को सशक्त बनाने के लिए यह पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। पाठ्यक्रम में त्रिसेवा प्रतिनिधित्व वाली 26 महिला अधिकारियों सहित कुल 123 अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


परेड की समीक्षा एएमसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की। फील्ड इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के लिए कैप्टन अमित कुमार को मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों के माता-पिता सहित सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed