{"_id":"6a39abd6da2c180b5300afe4","slug":"capitals-biggest-ever-fire-tragedy-highest-number-of-people-burned-alive-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1795961-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा अग्निकांड, सबसे ज्यादा लोग जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा अग्निकांड, सबसे ज्यादा लोग जिंदा जले
विज्ञापन
अलीगंज स्थित बिल्डिंग में रविवार को लगी आग में ़15 लोगों की गई जान।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को अबतक का सबसे बड़ा अग्निकांड हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। इससे पहले राजधानी में एसएसजे इंटरनेशनल होटल, विराट होटल और होटल लेवाना सुइट्स में अग्निकांड की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।
इसमें अग्निकांड की बड़ी घटना चारबाग में 19 जून 2018 को घटी। इस घटना में होटल एसएसजे इंटरनेशनल व विराट में आग लगी थी, जिसमें सात लोग जिंदा जल गए थे। दो लोगों ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस अग्निकांड में कुल नौ लोगों की जान गई। इसके बाद हजरतगंज के मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित होटल लेवाना सुइट्स में 5 सितंबर 2022 को आग लगी। इस घटना में दो युवतियों समेत चार लोग जिंदा जल गए। नौ लोग जख्मी भी हुए थे। सोमवार को अलीगंज में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए है। मृतकों की संख्या के लिहाज से अलीगंज ने पुराने हादसों को पीछे छोड़ दिया है।
लेवाना के दोषियों पर अब तक कार्रवाई नहीं
तमाम तिकड़म करके अवैध रूप से बने होटल लेवाना सुइट्स के उन दोषियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी, जिन्होंने होटल मालिक को अवैध निर्माण में सहयोग किया था। लापरवाही के लिए एलडीए, अग्निशमन, लेसा, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, आबकारी आदि विभागों के 19 लोगों को निलंबित किया गया था। निलंबित होने वाले सभी बाद में बहाल भी हो गए। हालांकि, सील होटल अब भी बंद है लेकिन दोषियों को दंड नहीं मिल सका।
विज्ञापन
राजधानी में आग की बड़ी घटनाएं
15 अप्रैल 2026 :
विकासनगर में शॉर्ट सर्किट से 1200 झोपड़ियों में लगी थी आग। हादसे में दो बच्चों की जिंदा जल कर हुई थी मौत।
14 अप्रैल 2025 :
लोकबंधु अस्पताल में लगी थी आग। एक मरीज की हो गई थी मौत।
03 मई 2025 :
सरोजनीनगर में अमौसी स्टेशन रोड स्थित फूड फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग। हादसे में फैक्टरी मालिक और एक कर्मचारी की हुई थी मौत।
27 अप्रैल 2025 :
अलीगंज के कपूरथला में बिल्डिंग में लगी थी आग। आग बुझाते समय छज्जा गिरने से छह दमकल कर्मी गंभीर रूप से हुए थे घायल।
5 सितंबर 2022 : होटल लेवाना सुइट्स में चार लोग जिंदा जले।
18 जून 2018 :
होटल एसएसजे इंटरनेशनल व विराट में आग से नौ मरे।

अलीगंज स्थित बिल्डिंग में रविवार को लगी आग में ़15 लोगों की गई जान। - फोटो : संवाद