{"_id":"6ada7d49f256e353080e4033","slug":"capacity-of-kamta-substation-increased-4000-connection-holders-to-benefit-lucknow-news-c-13-lko1096-1977143-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमता उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, 4000 कनेक्शन धारकों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमता उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, 4000 कनेक्शन धारकों को लाभ
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर जोन के कमता बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को चौथा ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। इससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति क्षमता 10 एमवीए बढ़ गई। इससे अगले साल गर्मियों में कमता, फैजाबाद रोड और मल्हौर रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। इसका फायदा करीब चार हजार नए कनेक्शन धारकों को मिलेगा।
अधिशासी अभियंता धीरज यादव ने बताया कि उपकेंद्र पर पहले से 10-10 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे थे। अब करीब दो करोड़ की लागत से चौथा ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया है। इसे बृहस्पतिवार को बिना लोड चालू किया गया। दो से तीन दिन बाद इस पर लोड डाला जाएगा।
विपिनखंड उपकेंद्र की भी बढ़ाई जा रही क्षमता
कमता के अलावा विपिनखंड उपकेंद्र की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। वहां पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। इसे एक सप्ताह के भीतर चालू करने की तैयारी है। इससे विपिनखंड और एल्डिको समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। नया ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद उपकेंद्र की कुल क्षमता 35 एमवीए हो जाएगी।