फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capacity of Chhatoh power substation increased

Lucknow News: छतोह विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, 50 हजार आबादी को राहत

Sun, 12 Mar 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Chhatoh power substation increased
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र छतोह के अंतर्गत आने वाले गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। सिस्टम ओवरलोड होने की वजह से यहां के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा था। यहां पर अब पांच-पांच एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर हो जाएंगे। तीसरे ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम चल रहा है। दो दिन में इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र में पहले पांच-पांच एमवीए के दो और तीन एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा था। फरवरी में तीन एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे दो ट्रांसफार्मरों के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना न पड़े, इसके लिए तीन एमवीए की जगह पांच एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पहुंच गया है। टेस्ट डिवीजन के एक्सईएन धर्मराज ने ट्रांसफार्मर और पैनलों की टेस्टिंग के लिए सहायक अभियंता शशिनाथ सिंह, राजेश कुमार पासवान, अवर अभियंता राजपति की टीम भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन




परशदेपुर के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार की देखरेख में शुक्रवार को दिन भर टेस्टिंग की गई। पैनल में ट्रिपिंग की जांच की गई। इनकमिंग और आउटगोइंग पैनलों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि छतोह विद्युत उपकेंद्र से नसीराबाद देहात, नसीराबाद टाउन, मोहारी, परशदेपुर, छतोह फीडर निकले है। इनसे करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। अभी तक उपकेंद्र की क्षमता 13 एमवीए थी, जो अब बढ़कर 15 एमवीए हो जाएगी। इससे 50 हजार आबादी को बिजली की आवाजाही से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed