फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capacity of 323 transformers will increase from Rs 10 crore

Lucknow News: 10 करोड़ से 323 ट्रांसफार्मरों की बढे़गी क्षमता

Fri, 15 Sep 2023 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 323 transformers will increase from Rs 10 crore
रायबरेली। लो-वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए 323 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। क्षमता बढ़ने से करीब दो लाख उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। पावर कॉर्पोरेशन ट्रांसफार्मरों की क्षमावृद्धि कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने में जुटा है, जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। क्षमता बढ़ने से लोवोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की ओर से शहर और ग्रामीण अंचलों में 323 ट्रांसफाॅर्मरों को चिह्नित किया गया है, जो ओवरलोड हैं। इसकी वजह से ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में और ज्यादा परेशानी से जूझना पड़ता है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। क्षमतावृद्धि में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ने के बाद

संख्या
10 केवीए
25 केवीए
25
16 केवीए
25 केवीए
25
25 केवीए
63 केवीए

211
63 केवीए
100 केवीए

10
100 केवीए
250 केवीए

20
160 केवीए
250 केवीए

04
250 केवीए
400 केवीए

28

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बदले जाएंगे ट्रांसफाॅर्मर
ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। क्षमता वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी है। टेंडर निकाले गए हैं। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का काम शुरू कराया जाएगा। - वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed