फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capacity of 323 transformers will be increased from Rs 10 crore

Lucknow News: 10 करोड़ से 323 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता

Wed, 13 Sep 2023 06:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Sep 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 323 transformers will be increased from Rs 10 crore
ओवरलोड होने की वजह से लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं दो लाख उपभोक्ता
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी में जुटा, जल्द शुरू होगा काम
फोटो संख्या 35
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। लो वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए 323 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। क्षमता बढ़ने से करीब दो लाख उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी। इस कार्य में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पावर कॉर्पोरेशन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने में लग गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। शहर और ग्रामीण अंचलों में 323 ट्रांसफाॅर्मरों को चिन्हित किया गया, जो ओवरलोड हैं। इसकी वजह से ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में और ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह बढ़ाई जाएगी क्षमता
ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने के बाद संख्या
10 केवीए
25 केवीए
25
16 केवीए
25 केवीए
25
25 केवीए
63 केवीए
211
63 केवीए
100 केवीए
10
100 केवीए
250 केवीए
20
160 केवीए
250 केवीए
04
250 केवीए
400 केवीए
28

इनसेट
टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा काम
ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। क्षमता वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी है। टेंडर निकाले गए हैं। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed