फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cantract basis teachers will be appointed in model schools

इंग्लिश से हैं M.A, तो पढ़ें यह जरूरी खबर

Tue, 25 Mar 2014 08:56 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
cantract basis teachers will be appointed in model schools

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत खुलने वाले मॉडल स्कूलों में छात्रों को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाने के लिए संविदा शिक्षक रखे जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए अंग्रेजी में एमए या स्नातक व बीएड वाले पात्र होंगे। इन्हें 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा और एक दिन की छुट्टी पर 500 रुपये की कटौती होगी।
विज्ञापन


संविदा शिक्षकों को सिर्फ 11 माह के लिए रखा जाएगा और इसके बाद स्वत: उनकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी।

इनकी भर्तियों के लिए लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद शासनादेश जारी किया जाएगा। इसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि कितने पदों पर भर्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य ने भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है जिसे 27 मार्च को मानव संसाधन विकास मंत्रालय में होने वाली प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में रखने की तैयारी है।

भारत सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान शुरू किया है। इस योजना के तहत छह से इंटर तक के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए मॉडल स्कूल खोले जाने हैं।

उत्तर प्रदेश के 680 पिछड़े विकासखंडों में ये स्कूल खुलने हैं। वर्ष 2010-11 में 148 और 2012-13 में 45 मॉडल स्कूल खोलने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी थी।

इनमें से अधिकतर स्कूलों का निर्माण हो चुका है। नए शिक्षा सत्र जुलाई 2014 से इनमें दाखिले की प्रक्रिया शुरू होनी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में सह शिक्षा (कोएड) कक्षाएं चलाने का निर्णय किया है।

यूपी बोर्ड से मान्यता लेते हुए हिंदी और अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई कराई जाएगी। हिंदी माध्यम के लिए तो विभागीय शिक्षकों से काम चला लिया जाएगा, लेकिन अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई के लिए ऐसे शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी।

मगर इतनी जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। इसलिए 11 माह के लिए संविदा के आधार पर अंग्रेजी के शिक्षक रखने का प्रस्ताव है। प्रत्येक सेक्सन में 40 छात्र होंगे।


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर संविदा शिक्षक रखे जाएंगे।

11 माह की होगी संविदा
अंग्रेजी के संविदा शिक्षकों का कार्यकाल 11 महीने का होगा और 31 मई को यह स्वत: समाप्त हो जाएगा। इसी आधार पर भारत सरकार से मानदेय मांगा गया है।

प्रस्ताव के मुताबिक इस बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग अंग्रेजी के लिए स्थायी शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा।

मई 2015 तक यदि अंग्रेजी मीडियम के नियमित शिक्षकों का चयन नहीं हो पाता है तो सत्र 2014-15 में पढ़ाने वाले संविदा शिक्षकों की संविदा का नवीनीकरण उनके कार्य व आचरण के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed