फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Canteen facilities will available in wine shops

अंग्रेजी शराब, बीयर शॉप पर भी होगी कैंटीन सुविधा

Sat, 27 Aug 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Canteen facilities will available in wine shops
अंग्रेजी शराब, बीयर शॉप पर होगी कैंटीन की सुविधा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अतुल भारद्वाज
विज्ञापन

सड़कों पर लोगों को शराब पीने से रोकने के लिए आबकारी विभाग अब अंग्रेजी शराब, बीयर शॉप के साथ भी कैंटीन सुविधा शुरू करने जा रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी सुशील मिश्रा का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में वार्ता हुई है।
इस पर एक कार्ययोजना और नीति बनाई जा रही है। इसके बाद एक शासनादेश के जरिये नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
नए वित्तीय वर्ष में इसे लागू करने की योजना है। ऐसे में अगले साल एक अप्रैल से नई सुविधाओं संग आबकारी लाइसेंस जारी किए जा सकते हैं।
जल्दी ही इस योजना पर एक बैठक भी आबकारी आयुक्त की अध्यक्षता में होनी प्रस्तावित है। इसमें तय किया जाएगा कि कैंटीन सुविधा किस तरह से अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों में दी जाए।
आबकारी विभाग अभी केवल देसी शराब और मॉडल शॉप में ही कैंटीन की सुविधा की अनुमति देता है। अंग्र्रेजी शराब और बीयर शॉप में कैंटीन की अनुमति नहीं है, ऐसे में सबसे अधिक सड़क पर शराब पीने की शिकायतें यहीं से मिलती हैं।
विज्ञापन

परिजनों के सामने नहीं पीना चाहते लोग
आबकारी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर शराब पीने की प्रवृत्ति के पीछे हमारा सामाजिक ताना-बाना भी है। आज भी अधिकांश परिवारों में परिजनों के सामने लोग शराब का सेवन करने से बचते हैं। ऐसे में लोग सड़क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आबकारी लाइसेंस
- 567 देसी मदिरा शॉप
- 200 विदेशी मदिरा शॉप
- 188 बीयर शॉप
- 56 मॉडल शॉप
- 44 भांग शॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed