{"_id":"6657811602946efa3b014ac4","slug":"candidates-are-monitoring-the-evm-room-from-a-display-200-meters-away-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105051-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीसीटीवी की निगहबानी में ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीसीटीवी की निगहबानी में ईवीएम
Thu, 30 May 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
200 मीटर दूर डिस्प्ले से ईवीएम कक्ष की निगरानी कर रहे प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम कलेक्ट्रेट में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ही तीन डिस्प्ले भी लगाए गए हैं। जो कलेक्ट्रेट गेट में प्रवेश से लेकर ईवीएम कक्ष तक की निगरानी कर रहे हैं।
ईवीएम कक्ष के मुख्य द्वार के साथ ही छतों पर सीआईएसएफ के साथ ही पुलिस व पीएसी के जवानों का कड़ा पहरा है। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को भी ईवीएम गेट पर नजर रखने का मौका दिया गया है। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम के सामने पेड़ के नीचे बैठकर ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें पास जारी किया गया है। इसके साथ ही ईवीएम क्षेत्र में आम लोगों का अवागमन प्रतिबंधित है। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का भी बगैर पास परिसर में प्रवेश वर्जित है। स्वयं डीएम कृतिका शर्मा, एसपी घनश्याम चौरसिया, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एएसपी प्रवीण कुमार यादव समय-समय पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
30 मई व तीन जून को होगा प्रशिक्षण
मतगणना में लगाए जाने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण अभी नहीं हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह बताते हैं कि मतगणना कार्मिकों को आशा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में 30 मई को सुबह दस से बारह बजे तक व तीन जून को तीन से पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मतगणना के दिन दो सौ मीटर दूर पार्क होंगे वाहन
मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चौदह-चौदह टेबल लगाया जाएगा। एआरओ की दो-दो टेबल अलग से होगी। मतगणना स्थल से दो सौ मीटर दूर वाहन पार्किंग होगी। भिनगा विधानसभा क्षेत्र के वाहनों को जिला पंचायत के बगल के खाली मैदान में रोका जाएगा। जबकि श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लोगों के वाहन सीडीओ कार्यालय के बगल खाली पड़े मैदान में रोके जाएंगे।
आठ बजे शुरू होगी मतगणना
चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। असुविधा से बचने के लिए दोनों एआरओ ने प्रत्याशी व मतगणना अभिकर्ताओं को समय से पूर्व आने को कहा है।
इस गेट से होगा प्रवेश
कलेक्ट्रेट के मेन गेट से सिर्फ अधिकारियों व कर्मचारियों सहित मीडिया के लोगों का प्रवेश होगा। जबकि प्रत्याशी एजेंट के लिए दोनों पार्किंग स्थल की तरफ गेट हैं। जहां गैलरी बनाई जाएगी। इसी से होकर मतदान अभिकर्ता व प्रत्याशी अंदर प्रवेश करेंगे।