अटल का अंगरखा दिखाकर वोट मांग रही BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी तैयारियों पर नजर रखने, रणनीतियों को करीब से परखने के लिए पार्टियों के कार्यालय खोले जाने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है।
गुरुवार को सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्र और आप प्रत्याशी जावेद जाफरी के रोड शो की गहमागहमी रही।
देश की आत्मा है कांग्रेस
बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे ने भी जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की। इसके अलावा गुरुवार को नामांकन के दूसरे दिन लोकसभा की लखनऊ व मोहनलालगंज संसदीय सीट पर आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
इनमें छोटे राजनीतिक दलों के छह प्रत्याशियों समेत दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
इसमें लखनऊ संसदीय सीट के सात और मोहनलालगंज सीट के एक उम्मीदवार शामिल है।
अंगरखा नहीं अटल का आशीर्वाद
भाजपा नेता लालजी टंडन और शिवकुमार ने गुरुवार को राजनाथ सिंह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भेजा अंगरखा संवाददाताओं को दिखाते हुए कहा कि यह अंगरखा नहीं, अटल का आशीर्वाद है।
इसे पहनकर ही राजनाथ सिंह पर्चा भरेंगे। दोनों नेताओं ने सपा के घोषणा पत्र को बेदम बताया।
लखनऊ के सांसद लालजी टंडन ने बताया कि पांच अप्रैल को राजनाथ सिंह पर्चा दाखिल करेंगे। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए उस दिन ऐतिहासिक जुलूस निकाला जाएगा।
नामांकन प्रस्तावित करने वाले वही लोग होंगे, जो अटल बिहारी वाजपेयी के लिए प्रस्तावक होते थे। यानी उनके अलावा पूर्व मेयर डॉ. एससी राय, शिवकुमार जी और मेयर डॉ. दिनेश शर्मा प्रस्तावक होंगे।
होगी भाजपा के पतन की शुरूआत
केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है उन्हें शायद यह नहीं मालूम की कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं देश की आत्मा है।
उन्होंने कहा भाजपा के पतन की शुरुआत लखनऊ से होगी। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लखनऊ के लोग जागरूक हैं। यहां के लोग ऐसे लोगों का चुनाव करते है जो उनके बीच का हो।
सपा प्रत्याशी ने निकाला रोड शो
साथ में दीपक रंजन, गोपाल यादव, सुशील दीक्षित आदि भी साथ थे। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव भाटिया के नेतृत्व में बिल्लौजपुरा में मीटिंग की गई। इसमें अभिषेक मिश्रा भी शामिल हुए।
जिला प्रवक्ता रमेश सिंह रवि ने बताया कि मोहनलालगंज से सांसद सुशीला सरोज के शुक्रवार को होने वाले नामंकन की तैयारियां की गईं।