फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidate denied entry to PCS preliminary exam centre after arriving two minutes late In Lucknow

UPPSC PCS Prelims Exam: केंद्र पर उतरवाए बेल्ट और हेयर क्लेचर, दो मिनट की देरी पर नहीं मिला प्रवेश; पूरा अपडेट

Sun, 12 Oct 2025 10:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 10:11 AM IST
सार

UPPSC PCS Prelims: लखनऊ में कड़ी निगरानी में पीसीएस प्री परीक्षा कराई जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
candidate denied entry to PCS preliminary exam centre after arriving two minutes late In Lucknow
नेशनल पीजी कॉलेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 59 केंद्रों पर कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। इसके लिए परीक्षार्थियों को 8 बजे से ही प्रवेश देना शुरू हो गया था। तलाशी के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। लखनऊ में करीब 27 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन

 
नेशनल पीजी कॉलेज सहित 59 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाली पहली पाली की परीक्षा के लिए 45 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया गया। इस दौरान प्रयागराज, बरेली, कुशीनगर व अन्य जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों को दो मिनट लेट होने पर भी प्रवेश नहीं दिया गया। उधर, परीक्षा केंद्र के अंदर बेल्ट लगाकर पहुंचे पुरुष और बाल में क्लेचर लगाकर पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। इसे निकालने के बाद ही प्रवेश मिल सका।

विज्ञापन

दो मिनट देरी से सालभर का समय बर्बाद

प्रयागराज से पहुंचे अभिनव ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले यानी 8: 45 मिनट पर गेट बंद कर दिया गया। वह केंद्र पर 8:47 बजे पहुंच गए थे, फिर भी प्रवेश नहीं दिया गया। लखनऊ में ट्रैफिक की वजह से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी हुई। वह एक साल से दिन रात एक करके परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दो मिनट विलंब की वजह से एक साल का लंबा इंतजार और तैयारी सब बर्बाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेयर क्लेचर उतारने के बाद मिला प्रवेश

अमेठी से पहुंचीं वंदना ने बताया कि हेयर क्लेचर, हाथ में अगूंठी व अन्य सामग्री पहनने पर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि, इसे निकालने के बाद एंट्री मिल गई।

दो पालियों में 27 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जिलाधिकारी विशाखजी ने बताया कि लखनऊ के 59 केंद्रों पर दो पालियों में 27 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। यूपी पीसीएस की गाइड लाइंस के आधार पर परीक्षा कराई जा रही है। नकलविहीन परीक्षा हो इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed