Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Candidate arrested for having a solver sit in his place

Lucknow News: अपनी जगह सॉल्वर बैठाने का आरोपी अभ्यर्थी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Candidate arrested for having a solver sit in his place
आरोपी रणजीत कुमार करसौलिया।
लखनऊ। हॉस्टल वॉर्डन परीक्षा 2023 में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाने के आरोपी अभ्यर्थी को आशियाना पुलिस ने शनिवार को होटल स्काई हिल्टन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पशु की दवा देने वाला कंपाउंडर है। पुलिस इसी मामले में सॉल्वर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के करौली का रहने वाला रणजीत कुमार करसौलिया है। मामले में 12 दिसंबर 2023 को पावर हाउस चौराहे के पास स्थित एमजी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य विनय कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराया था। 2023 में स्कूल में आयोजित परीक्षा में ड्यूटी में तैनात केंद्र निरीक्षक को तलाशी में एक अभ्यर्थी के पास मिले दस्तावेज में लगी फोटो और उसका चेहरा भिन्न था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो अभ्यर्थी ने अपना नाम बिहार के औरंगाबाद निवासी सुशील कुमार बताया था। उसने बताया कि था कि वह रणजीत के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने सॉल्वर को जेल भेज दिया था। वहीं आरोपी अभ्यर्थी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed