फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cancer patients will now receive precise treatment based on disease-related genes.

Lucknow News: कैंसर मरीजों को अब बीमारी की जीन के आधार पर मिलेगा सटीक इलाज

Thu, 03 Sep 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients will now receive precise treatment based on disease-related genes.
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान।
लखनऊ। राजधानी के चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कैंसर मरीजों के लिए आधुनिक जीन आधारित जांच सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब हर मरीज को एक जैसी दवा देने के बजाय, उसके कैंसर की आनुवंशिक बनावट के अनुसार सटीक इलाज चुनने में मदद मिलेगी। बुधवार को सेंटर फॉर एडवांस्ड मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर की क्लीनिकल सेवाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि यहां नेक्स्ट जनरेशन सिक्वेंसिंग तकनीक से कैंसर से जुड़े जीन में बदलाव की जांच होगी। इससे डॉक्टर यह तय करने में मदद ले सकेंगे कि मरीज के लिए टारगेटेड थेरेपी या इम्यूनोथेरेपी में से कौन सा इलाज अधिक उपयुक्त हो सकता है।
विज्ञापन


एक हफ्ते में मिलेगी रिपोर्ट

बुधवार को कैंसर संस्थान पहुंचे आईआईटी कानपुर के निदेशक डॉ. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस नई मशीन से रिपोर्ट करीब एक सप्ताह में देने का लक्ष्य है, जबकि अभी ऐसी जांच में 14 से 15 दिन लगते हैं। जांच में करीब 50 जीन की पहचान की जा सकेगी और इसकी कीमत 20 हजार से 32 हजार रुपये होगी। यहां सरकारी के साथ निजी अस्पतालों के मरीज भी जांच करा सकेंगे। इसे उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के क्षेत्रीय हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed