फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cancer department should be mandatory in every medical college

Lucknow News: हर मेडिकल कॉलेज में अनिवार्य हो कैंसर का विभाग

Tue, 17 Dec 2024 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cancer department should be mandatory in every medical college

विज्ञापन

लखनऊ। एम्स ऋषिकेश में रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. एमके गुप्ता के मुताबिक हर मेडिकल कॉलेज में कैंसर का विभाग अनिवार्य किया जाए। इससे मरीजों को उसके जनपद में ही इलाज मिल सकेगा। उपचार के लिए लंबी यात्रा करने से मरीज और उनके परिवार भारी आर्थिक संकट में आ रहे हैं। प्रो. गुप्ता सोमवार को केजीएमयू के रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के स्थापना दिवस समारोह में ऑरेशन के दौरान बोल रहे थे।



प्रो. गुप्ता ने कहा, कैंसर का इलाज चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है, जबकि हर साल देश में कैंसर के 15 लाख नए मरीज मिलते हैं। इनमें से नौ लाख की मौत हो जाती है। सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों में से एक बड़ा हिस्सा इलाज बीच में ही छोड़ देता है। इसकी वजह उनके नजदीक उपचार उपलब्ध न होना है।
विज्ञापन




दूसरे शहर में इलाज के लिए जाने पर उनकी नौकरी, खेती और अन्य काम बाधित होता है। सरकार ने हर जनपद में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास किया है। इसमें काफी हद तक सफलता मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग हर मेडिकल कॉलेज में कैंसर का विभाग अनिवार्य कर दे तो इसका काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई मेडिकल कॉलेजों के बीच कुछ महंगी मशीनें साझा भी की जा सकती हैं। शुरुआत में एक विशेषज्ञ से काम चलाया जा सकता है। समारोह में एसजीपीजीआई के डीन प्रो. शालीन कुमार ने विभाग से जुड़ी यादें साझा कीं। विभाग के कर्मियों को पुरस्कार दिए गए। प्रो. सुधीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




केजीएमयू में लगेगी लीनियर एक्सीलरेटर मशीन



केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग में जल्द लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगेगी। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि इससे सिंकाई के लिए इंतजार करने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव गुप्ता ने बताया कि इस मशीन से कैंसर मरीजों की सिंकाई हो सकेगी। प्रो. राजीव गुप्ता ने बताया कि में एक साल में 3542 नए मरीज, 15,740 मरीजों का फॉलोअप और 4795 मरीज डे केयर में देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed