फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   can offer prayer maintaining diatance, cannot get prasad

दूर से ही होंगे भगवान के दर्शन, नहीं मिलेगा प्रसाद, पुलिस कमिश्नर ने जारी किए निर्देश

Mon, 08 Jun 2020 02:18 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
can offer prayer maintaining diatance, cannot get prasad
लॉकडाउन के चलते करीब ढाई महीने तक बंद रहे लखनऊ के धार्मिक स्थल सोमवार से खुल जाएंगे। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस कमिश्नर ने कई बिंदुओं पर निर्देश जारी किए हैं। इसमें साफ कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी धर्मस्थल खुलेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान प्रबंधक और श्रद्धालुओं को रखना होगा। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर प्रतिमा, मूर्ति, पवित्र ग्रंथ को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी। न तो प्रसाद वितरण होगा और न ही पवित्र जल का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सभा व मंडली नहीं होगी। सिर्फ रिकॉर्ड भजन ही बजाए जा सकेंगे। बधाई देते वक्त शारीरिक संपर्क से बचना होगा। किसी भी धार्मिक स्थल पर एक बार में पांच से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन होगा और इंफ्रारेड थर्मामीटर से स्क्रीनिंग की जाएगी। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोरोना के लक्षण दिखने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।                                

हालात सही होने तक नहीं होगी जुमे की नमाज

वहीं आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होगी। शिया धर्मगुरु इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी का कहना है कि जमात के साथ नमाज के लिए छह फीट की दूरी सही नहीं है और इतनी दूरी से जमात नहीं हो सकती।

इसलिए मस्जिदों में जमात के साथ नमाज और जुमा की नमाज के लिए नहीं जा सकते। मौलाना ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। हालात सही होने तक आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होगी।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed