{"_id":"67320246624431457a00caed","slug":"called-wife-on-the-pretext-of-daughters-birthday-attacked-her-with-a-knife-lucknow-news-c-13-knp1050-947367-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटी के जन्मदिन के बहाने पत्नी को बुलाया, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटी के जन्मदिन के बहाने पत्नी को बुलाया, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
विज्ञापन
लखनऊ। बेटी का जन्मदिन मनाने के बहाने पत्नी को घर पर बुलाया। पार्टी के दौरान परिजनों संग मिलकर पत्नी पर चाकू व लोहे की राॅड से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुरनिया में किराये के मकान में रहने वाली कुमकुम निजी अस्पताल में काम करती हैं। उनके मुताबिक 10 मार्च 2016 को उनका विवाह फरीदीपुर रिंग रोड निवासी बृजकिशोर शर्मा से हुआ था। उनकी बेटी सात साल की है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उन्हें घर से भगा दिया था। तब से वह बेटी रोली संग अकेले रह रही हैं। दो साल पहले उन्होंने पारिवारिक न्यायालय में केस किया था।
उनका आरोप है कि रविवार को बृजकिशोर ने गलती मानते हुए बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए घर पर बुलाया। ससुराल पहुंचने पर देवरानी दीपा के भाई विमल ने कहा कि तुम्हारी भी बेटी है, पैसा खर्च करो। इस पर उन्होंने 19 हजार रुपये दे दिए। पार्टी के दौरान ससुराल वाले शराब पीने लगे। बृजकिशोर व अन्य ने कुमकुम को कमरे में बुलाया। वहां आरोपियों ने चाकू और लोहे की राॅड से उन पर हमला कर दिया। बचाव करने गई पीड़िता की बहन से भी मारपीट की।
विज्ञापन
हमले में कुमकुम के सिर, चेहरे, पीठ और पेट पर गंभीर चोट आई। पुलिस को मामले की सूचना देने पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता को केजीएमयू ले जाया गया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि महिला के पति, जेठ, जेठानी, देवर, उसकी पत्नी, देवरानी के भाई व ननद समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।