फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Call to bring Indian heritage to students

Lucknow News: भारतीय विरासत को विद्यार्थियों तक पहुंचान का आह्वान

Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Call to bring Indian heritage to students
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीबीएयू और एनसीईआरटी के मनोदर्पण प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से इसे आयोजित किया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने भारतीय ज्ञान परंपरा की विशेषताओं को रेखांकित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में व्यक्ति, समाज, सभ्यता, प्रकृति और पर्यावरण को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ बताया। कुलपति ने शिक्षकों से भारतीय विरासत को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि भारत को वैश्विक ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को पहल करनी होगी। उत्तर प्रदेश के समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed