फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Call for cleanliness in Trains.

ट्रेन में गंदगी है तो कॉल करें, तत्काल होगी सफाई

Sun, 31 Aug 2014 11:58 AM IST
राजन राय/अमर उजाला, गोरखपुर
राजन राय/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 31 Aug 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
Call for cleanliness in Trains.

सफर के दौरान ट्रेन में गंदगी है तो बस एक कॉल करनी होगी, तत्काल सफाई कर्मचारी हाजिर हो जाएगा। कंट्रोल रूम से फोन करके सफाई व्यवस्था पर आपकी राय भी ली जाएगी।

विज्ञापन


यह सुविधा इंटरसिटी एक्सप्रेस को छोड़कर गोरखपुर से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी। अभी तक 12 ट्रेनों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगती थी लेकिन 15 सितंबर से चार और ट्रेनों में तत्काल सफाई की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


हर तीसरे कोच में एक सफाई कर्मचारी मौजूद होगा। ट्रेन में सफाई के लिए एक निश्चित अवधि भी तय की गई है। सफाई कर्मचारी सुबह पांच से नौ बजे और शाम चार से आठ बजे तक हर कोच में सफाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम आती हैं शिकायतें

Call for cleanliness in Trains.

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीआरएम लोकेश सिंह ने बताया कि ट्रेनों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती के अच्छे नतीजे मिले हैं। जिसे देखते हुए चार और ट्रेनों में व्यवस्था शुरू की गई है।

बताया कि वर्ष 2009 तक यात्रियों द्वारा 80 से 90 शिकायतें रोजाना दर्ज कराई जाती थी, जिसमें लगातार कमी आई है। उन्होंने बताया कि दूसरे जोन की ट्रेनों की भी शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।

यह नंबर डायल करें
9794842457

इन ट्रेनों में बढ़ेगी सुविधा
मौर्या एक्सप्रेस
देहरादून एक्सप्रेस
चौरीचौरा एक्सप्रेस
कृषक एक्सप्रेस

इन ट्रेनों में है सुविधा

Call for cleanliness in Trains.

गोरखधाम सुपरफास्ट (12555)
गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट (12541)
गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15015)
गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15023)

ओखा एक्सप्रेस (15045)
पूर्वांचल एक्सप्रेस (15047)
गोरखपुर एक्सप्रेस (15017)

राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511)
गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (15018)
गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15052)
अमरनाथ एक्सप्रेस (12587)
पुष्पक एक्सप्रेस (12533)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed