फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Call details and chats were deleted from the woman's mobile

Lucknow News: महिला के मोबाइल से कॉल डिटेल और चैट की गई थी डिलीट

Sat, 18 Jan 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Call details and chats were deleted from the woman's mobile
महिला के मोबाइल से कॉल डिटेल और चैट की गई थी डिलीट
लखनऊ। मलिहाबाद के ईशापुर गांव में हुई गीता (26) और उसकी बेटी दीपिका (7) की घर में गला रेतकर हत्या साजिश रचकर की गई थी। महिला के एक मोबाइल फोन से कॉल रिकॉर्ड व व्हाट्सएप चैट डिलीट की गई थी। दूसरा मोबाइल बंद था। पुलिस ने दोनों मोबाइल कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। शक के दायरे में आए दो लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गीता दो मोबाइल फोन रखती थीं। मौके से मिला एक मोबाइल बंद था और एक से कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट डिलीट किए गए थे। दोनों ही मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर थे। पुलिस को किचन में खाना बना हुआ रखा मिला था। बेसन से कुछ बनाने की तैयारी थी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई हैं। सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्धों के नंबर पुलिस को मिले हैं। पुलिस की टीम उस पर काम कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला के मोबाइल पर कई नंबरों से कॉल आती थी। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे नजदीकियां वजह हो सकती है। गीता के पति प्रकाश भी शुक्रवार सुबह मुंबई से गांव पहुंचे। पुलिस ने उनसे भी बातचीत की, पर वह कुछ नहीं बता सके। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मां-बेटी का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरहमी से की गई थी मां-बेटी की हत्या
बेरहमी से मां-बेटी की हत्या की गई थी। दोनों के गले धारदार हथियार से रेते गए थे। गीता का जबड़ा और दांत टूट गए थे। दीपिका के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। ऐसा लग रहा है कि पहले किसी भारी वस्तु से हमला किया गया और फिर गला रेत दिया गया।

बुधवार रात नौ बजे पड़ोसियों को घर के बाहर दिखी थी गीता

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात नौ बजे गीता बेटी दीपिका को नित्यक्रिया कराने घर से निकली थीं। तब पड़ोसियों ने उनको देखा था। इसके बाद मां-बेटी को किसी ने नहीं देखा। पुलिस को जांच में पता चला है कि गीता के पति प्रकाश पहले अंबाला में काम करते थे। वह 26 दिसंबर को पहली बार मुंबई काम के सिलसिले में गए थे।


यह है पूरी वारदात
मलिहाबाद के ईशापुर गांव में बुधवार देर रात प्रकाश की पत्नी गीता (26) और बेटी दीपिका (7) की घर में घुसकर गला रेत कर कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। बुधवार शाम दोनों का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था। दोहरे हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed