फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cal Vaults, Dragons and Avengers won the matches

Lucknow News: सीएएल वॉल्ट्स, ड्रैगन और अवेंजर्स ने जीते मुकाबले

Mon, 06 Apr 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cal Vaults, Dragons and Avengers won the matches
लखनऊ। सीएएल वोल्ट, ड्रैगन और अवेंजर्स ने अपने मुकाबले जीतते हुए अंडर-13 रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। वोल्ट ने सीएएल वॉरियर्स को सात विकेट, ड्रैगन ने सीएएल फाइटर्स को आठ विकेट और अवेंजर्स ने फॉल्कंस को 35 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में सीएएल वॉरियर्स की टीम 18.2 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गई। कुमार अविरल ने 17 और अहम ने 15 रन का योगदान दिया। प्रकाश, दिव्यांश और अक्षत पांडेय ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में सीएएल वोल्ट ने अजय चौहान के नाबाद 51 रन की बदौलत 9.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आराध्य और प्रांजल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में सीएएल फाइटर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 98 रन पर लुढ़क गई। रुद्र यादव ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। चक्रपणि मिश्रा ने तीन और रुद्रांक्ष पाल ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में सीएएल ड्रैगन ने ठोस शुरुआत की बदाैलत 13.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अंशुमान कुमार ने नाबाद 43 और यर्थात बेदी ने 23 रन बनाए। समृद्ध यादव ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीसरे लीग मुकाबले में सीएएल अवेंजर्स ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 292 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उद्धव बाजपेयी ने 84 और आलोक कुमार ने 43 रन की पारी खेली। अनुभव, समर्थ और रोहित ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सीएएल फॉल्कंस की टीम 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 257 रन बना सकी। मूसा रहमान ने 75 और रुद्र दीक्षित ने 63 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed