फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cage set up to catch leopard

Lucknow News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Thu, 08 Jan 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cage set up to catch leopard
लखनऊ। रहमानखेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के बीच वन विभाग सतर्क है। रेंजर, डिप्टी रेंजर और एसडीओ समेत वन विभाग के कई अधिकारी बुधवार को मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले। बावजूद इसके ब्लॉक चार स्थित बाग की ओर पिंजरा लगाया गया है। इसमें बकरी को बांधा गया है। साथ ही आसपास पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार संस्थान परिसर में नीलगाय के बच्चे बुधवार शाम अलग-अलग स्थानों पर मृत मिले। प्रारंभिक जांच में प्राकृतिक कारणों से मौत होने की आशंका है। मजदूरों से पूछताछ में सामने आया कि दो-तीन दिन पहले भी एक नीलगाय के बच्चे के मुंह से झाग निकलते देखा गया था। इससे बीमारी या अन्य प्राकृतिक कारणों से मौत की संभावना और प्रबल हुई है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। एसडीओ चंदन चौधरी ने बताया अवध वन प्रभाग रेंज की रेंजर सोनम दीक्षित, डिप्टी रेंजर राजीव गौतम के नेतृत्व में 25 कर्मियों की टीम 24 घंटे कॉम्बिंग कर रही हैं। ग्रामीणों और संस्थान के कर्मचारियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed