फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cafe owner and employees beat up customers

Lucknow News: कैफे संचालक व कर्मचारियों ने ग्राहकों को पीटा

Sat, 31 Jan 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cafe owner and employees beat up customers
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
लखनऊ। अतिरिक्त गिलास के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में हजरतगंज स्थित डी ग्लोब कैफे के मालिक व उसके कर्मचारियों ने चाय पीने आए सैय्यद अबुल हसन और उनके दोस्त शिजान शेख को बेरहमी से पीटा। पुलिस के सामने भी गाली-गलौज व हंगामा किया। पुलिस ने कैफे मालिक और उसके नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। अबुल हसन की तहरीर पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के अंबरनगंज निवासी सैय्यद अबूल हसन की प्रिंस मार्केट में दुकान है। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह शिजान शेख के साथ प्रिंस मार्केट के पास स्थित डी ग्लोब कैफे चाय पीने गए। अबूल हसन के अनुसार उन्होंने कैफे संचालक अजहर से अतिरिक्त गिलास मांगा तो उसने इसके बदले रुपये की मांग की। अबूल ने विरोध किया तो अजहर ने गिलास देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया।
विज्ञापन




आरोप : नकदी व चेन लूटी

अबूल का आरोप है कि अजहर ने कर्मचारियों के साथ मिलकर दोनों को घेर लिया। दुकान का शटर गिराकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने दुकान में दूध चलाने के लिए प्रयोग होने वाले करछुल से सिर पर वार करने का प्रयास किया। नकदी व चेन लूटने का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना पर एसआई निशा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिसवालों के सामने भी अभद्रता की। पुलिस ने अजहर के साथ कर्मचारी अदनान, सतेंद्र, भुवनेश पांडेय, मो. शुएब, उमेश श्रीवास्तव, अफान, कय्यूम, सर्वेश और नंदराम को गिरफ्तार कर लिया। अबूल हसन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ डकैती, मारपीट व अन्य धाराओं में एफआईआर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed