फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet passed proposal for new housing policy

आपके आशियाने के लिए अखिलेश की सौगात

Thu, 06 Feb 2014 07:41 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Feb 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
cabinet passed proposal for new housing policy

शहरी आवासीय सुविधाओं में और इजाफा होगा। अब अफोर्डेबल मकान बनाने के साथ पार्किंग की सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन


अपार्टमेंट कल्चर को बढ़ावा दिया जाएगा और अधिक ऊंची इमारतें बनाने की अनुमति दी जाएगी। सड़क चौड़ीकरण के साथ फ्लाईओवर बनेंगे। पैदल चलने वालों के लिए फुट ओवरब्रिज होंगे।

आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं में किसान पार्टनर होंगे। किसानों से ली गई कुल जमीन का 25 प्रतिशत उन्हें विकसित करके दिया जाएगा।

प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयां शहरों से बाहर होंगी। अवैध कॉलोनियों पर नकेल के लिए उनकी रजिस्ट्री पर रोक लगेगी। हाईटेक टाउनशिप व इंटीग्रेटेड टाउनशिप में मिक्स लैंडयूज की अनुमति होगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नई आवास नीति पर बुधवार को कैबिनेट की बैठक में सैद्धांतिक सहमति दे दी। मुख्यमंत्री को इसे मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 1995 में आवास नीति बनाई गई थी। इसके बाद वर्ष 2007 से नई आवास नीति बनाने की कवायद चल रही थी, जिसे सैद्धांतिक सहमति सात साल बाद जाकर मिली है।


नई आवास नीति में ऐसी व्यवस्था की गई है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

प्राइवेट पार्टनर के सहयोग से आउटर रिंग रोड, बाईपास बनाए जाएंगे। शहर के अंदर खाली पड़ी जमीनों का आवासीय योजनाओं में इस्तेमाल किया जाएगा।

गरीबों के लिए 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस और अल्प आय वर्ग के लिए इतने प्रतिशत ही मकान बनाए जाएंगे। वेंडिंग जोन चिह्नित होने के साथ, सामुदायिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed