फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister V K Singh defends PM Narendra Modi.

सरकार पर आरोपों से बौखलाए वी के सिंह, दिया करारा जवाब

Mon, 18 May 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 May 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister V K Singh defends PM Narendra Modi.

‘देश केवल नारों और जुमलों से नहीं चलता। कंधे से कंधा मिलाकर देश के बारे में सोचकर आगे बढ़ना होगा। देश जाति व धर्म से ऊपर  होता है।’ विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय में युवाओं और शिक्षकों को प्रेरित किया।

विज्ञापन


वीके सिंह सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में लोक अधिकार मंच के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, देश को सर्वोपरि रखकर ही फैसले होने चाहिए। जिस दिन हर नागरिक ऐसा करेगा छोटे-छोटे मसलों पर लोग उलझना बंद कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब वे यमन गए तो उनका एक ही उद्देश्य था कि अपने लोगों को किस प्रकार बचाया जाए। वहां वायु सेना, नौसेना, एयर इंडिया व विदेश मंत्रालय सभी लोगों का उद्देश्य केवल देश था। इसलिए वहां हम अपने लोगों को सुरक्षित निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ ‌था दुनिया का सबसे अच्छा शहर

Cabinet minister V K Singh defends PM Narendra Modi.

वीके सिंह ने कहा, अंग्रेजों की डायरियों से पता चलता है कि 1855 के दौर में यदि दुनिया के अंदर कोई शहर सबसे ज्यादा सुंदर व अच्छा था तो वह लखनऊ था। इसलिए अवध व लखनऊ पर ही अंग्रेजों ने कब्जा जमाने के लिए सबसे ज्यादा साजिशें रचीं।

बेगम हजरत महल ने काफी समय तक अंग्रेजों से मोर्चा लिया था। पर जब हम बेगम हजरत महल पार्क जाते हैं तो कितने लोग उनके बारे में सोचते हैं। उन्होंने युवाओं को लखनऊ का इतिहास पढ़ने की सलाह दी।

एक हो जाएं तो गंगा-यमुना-गोमती सब साफ

वीके सिंह ने कहा कि अमेरिका का पिट्सबर्ग शहर स्टील की फैक्ट्रियों के लिए पहचान रखता था। पर इससे वहां की नदी  प्रदूषण से काली हो गई थी। लोग जुटे और कहा कि उन्हें अपनी नदी साफ-सुथरी वापस चाहिए। बाद में पिट्सबर्ग की सभी स्टील फैक्ट्रियां बंद कर दी गईं।

आज वह नदी एकदम साफ-सुथरी हो गई है। आप लोग भी यदि एक हो जाएंगे तो यहां भी गंगा, यमुना व गोमती सभी नदियां साफ हो जाएंगी। मेयर दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार को लखनऊ शहर में गोमती नदी को पक्का करने के बजाय उसके नालों को नदी में गिरने से रोकने के उपाय करने चाहिए।

विदेश जाना केवल विदेशमंत्री का ही नहीं है काम

Cabinet minister V K Singh defends PM Narendra Modi.

वीके सिंह ने कहा कि विदेश जाना केवल विदेश मंत्री का ही काम नहीं है। कहीं पर भी ऐसा नहीं लिखा हुआ है। जो काम मिला हैं हम उसे अच्छी तरह से कर रहे हैं।

वीके सिंह ने यह बात पत्रकारों के उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे यह पूछा गया था कि प्रधानमंत्री इतना विदेश जाते हैं जबकि वे देश में ही रहते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान की सेना के शामिल होने की बात मानने को लेकर हुए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहली बार मुशर्रफ ने सच बोला है। अब इसमें और क्या टिप्पणी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed