{"_id":"5d1f3bd28ebc3e3cb232a6a3","slug":"cabinet-minister-smriti-irani-will-be-in-amethi-for-a-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कल अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कई योजनाओं का करेंगी लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कल अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कई योजनाओं का करेंगी लोकार्पण
Fri, 05 Jul 2019 05:30 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 05 Jul 2019 05:30 PM IST
सार
- एक दिवसीय होगा अमेठी सांसद का दौरा
- राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की रखेंगी आधारशिला
- कई अन्य योजनाओं का करेंगी शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। इस दौरान स्मृति जगदीशपुर के कठौरा में राजकीय डिग्री कॉलेज व फायर स्टेशन की आधारशिला रखने के साथ कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगी। डेढ़ माह के भीतर यह उनका तीसरा अमेठी दौरा होगा।
मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार सुबह सवा आठ बजे लखनऊ पहुंचेंगी। यहां से वाया कार वे सुबह सवा नौ बजे सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह ब्लॉक स्थित कांटा गांव पहुंचकर बलिकरन तिवारी गार्डन में आयोजित दीदी आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनकर उसका निस्तारण कराएंगी।
10:30 बजे कांटा से निकलकर 11 बजे वे जगदीशपुर के कठौरा गांव पहुंचेंगी। यहां केंद्रीय मंत्री राजकीय कन्या महाविद्यालय का भूमि पूजन करने के अलावा जगदीशपुर में फायर स्टेशन के अवासीय व अनावासीय भवन व गौरीगंज में सखी वन स्टॉप सेंटर की आधारशिलाा रखेंगी। यहीं पर स्मृति हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन भी करेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में चयनित 201 जोड़ों में से 21 को आशीर्वाद देंगी। कठौरा के बाद स्मृति एक बजे जामो पहुंचेंगी। यहां वे आम बजट पर 20 मिनट तक मीडिया कर्मियों से बात करेंगी।
स्मृति 2.15 बजे गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। साथ में जनसंघ के जमाने से पार्टी के कार्यकर्ता रहे वरिष्ठजनों को सम्मानित करेंगी। फिर पंचवटी पौध का वितरण व सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी। स्मृति चार बजे लखनऊ के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।