{"_id":"6279285b1237314ccd342aa7","slug":"cabinet-minister-smriti-irani-says-development-work-will-be-done-according-to-people-s-wish-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी दौरा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बड़ी घोषणा, ग्रामीणों के प्रस्ताव पर होंगे सांसद निधि के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी दौरा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बड़ी घोषणा, ग्रामीणों के प्रस्ताव पर होंगे सांसद निधि के कार्य
Mon, 09 May 2022 08:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 May 2022 08:13 PM IST
सार
अमेठी के दादरा में आयोजित चौपाल में केंद्रीय मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि लिखित सांसद निधि के विकास कार्य ग्रामीणों की प्रस्ताव पर होंगे। प्रस्तावों का सत्यापन होने के बाद धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को जनता के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की। स्मृति ने कहा कि अब सांसद निधि के कार्य जनता से मिलने वाले प्रस्ताव के आधार पर तय होंगे। किसी भी गांव में आवश्यक विकास कार्यों को सांसद निधि आवंटित की जा सके इसके लिए ग्रामीणों की ओर से मिले लिखित प्रस्ताव का प्रशासन से सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दादरा के हिंगलाज परिसर में आयोजित चौपाल में पहुंचीं। यहां लोगों की समस्या सुनने व उनका निस्तारण कराने के बाद स्मृति ने गांवों के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि मेरा यह प्रयास है कि मैं गांव-गांव जाकर ग्रामवासियों से स्वयं पूछूं कि अपने गांव में विकास को वे कौन सा काम कराना चाहते हैं और ऐसा कोई विकास का कार्य आप चाहते हैं गांव में तो मुझे लिखित में दे दीजिए। मैं उन प्रस्तावों को डीएम के पास भेज दूंगी। वहां से सत्यापन होने के बाद गांव के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि आवंटित कर दी जाएगी। स्मृति ने लोगों का आह्वान किया कि वे अपने गांव में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव उन्हें दें जिससे इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
मौके पर ही निपटाई गईं अधिकांश शिकायतें
सोमवार को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले विधानसभा क्षेत्र के दिछौली गांव पहुंचीं स्मृति ने खुली चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में आने वाली एक-एक शिकायत को उन्होंने न सिर्फ स्वयं पढ़ा बल्कि अफसरों के हवाले कर उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
केंद्रीय मंत्री ने जिले के आला अधिकारियों के मौजूदगी में लोगों से यह भी जानने की कोशिश की कि शासन से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उन्हें कितना लाभ मिल रहा है। सांसद ने ग्रामीणों से ग्राम्य विकास, पंचायतीराज व समाज कल्याण समेत तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी ली। स्मृति ने ग्रामीणों से गांव के विद्युतीकरण, आवास, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण के अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की भी जानकारी ली।
प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बुजुर्ग, निराश्रित, महिला व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान योजना की प्रगति, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी, सक्रिय जॉब कार्ड धारकों के बारे में भी पूछा। करीब दो घंटे तक चौपाल में लोगों की समस्या सुनने के साथ ही स्मृति ने मौके पर मौजूद अफसरों को सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर उन्हें भी अवगत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के अलावा डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर मौजूद रहीं।
दिया मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपूरीपुर को पिछले दिनें वर्ष 2020-21 के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। यह पुरस्कार सेवाओं एवं सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए दिया जाता है। सोमवार को स्मृति ने ग्राम प्रधान उमापति तिवारी को सात लाख रुपये पुरस्कार का प्रमाण पत्र दिया। पुरस्कार पाकर उमापति पुलकित नजर आए।