फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cabinet minister Smriti Irani Amethi visit.

रायबरेली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सोनिया गांधी पर तंज, कहा- वो अपने क्षेत्र में दिखाई ही नहीं देतीं तो विकास क्या करेंगी

Wed, 27 Oct 2021 04:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Oct 2021 04:26 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आएंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani Amethi visit.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद स्मृति ईरानी ने ग्राम सभा ममुनी, धरई में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू हुईं और परिषदीय विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एक रेस्टोरेंट में आयोजित साख सम्पर्क अभियान के एक शिविर में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


सांसद स्मृति ईरानी ने ममुनी गांव में कराए गए 90 लाख रुपये के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया और सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा किया था कि विकास कार्य कराने के बाद आप सब के बीच लौटूगीं।
विज्ञापन


ग्राम सभा में खड़ंजा, हैंडपम्प, इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण कराऊंगी सो आप के बीच विकास कार्यों को कराकर उपस्थित हूं। यह काम मैंने सांसद के तौर पर नही आपकी दीदी होने के नाते किया है। उन्होंने सरकारी कागज दिखाते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगेगा कि काम कहां हुआ है तो यह कागज मेरे पास है। पूरे प्रमाण के साथ यह कागज और वीडियो ग्राफी फोटो है। जो यह प्रमाणित करती है कि विकास कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर तंज कसा और कहा कि जनपद एक है, लेकिन सांसद दो हैं। सामने वाले लोगों से पूछो कि आपकी सांसद आपके क्षेत्र में दिखीं तो चुप हो जाएंगे। किस घर से किस घर तक खड़ंजा बना, इसकी जानकारी उनके सांसद को नहीं है। वहीं  सलोनवासी बड़े गर्व के साथ कह सकते है कि सांसद दीदी स्मृति ईरानी विकास कार्यो का लेखाजोखा दे सकती है और बराबर अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के सुख दुख में आती जाती रहती हैं। यह इसीलिए सम्भव हो पाया है कि आपके द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि आपके मध्य आकर अपने कामो का हिसाब दे सकती है।

कहा, इस दिवाली पर दो दिए जलाना

सांसद स्मृति ने आगे कहा कि आज दीदी आकर कह रही है दो वर्षों में जितना काम किया है और आने वाले दिनों में भी आपके बीच विकास कार्य करती रहूंगी। इससे पहले उन्होंने पूर्व सैनिकों और आशा बहुओ को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया।

अंत मे दिवाली की बधाई देते कहा कि इस दीपावली में दो दिए आप सब अपने घरों में जलाना। एक उनके लिए जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए है, और एक उनके लिए जो सरहद पर भारत माता की रक्षा के लिए सीमा पर डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed