क्या राहुल ने पहले कभी बैंक से पैसा निकाला : रविशंकर प्रसाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बैंक से पैसे निकालने को दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा कि क्या कभी इसके पहले उन्होंने बैंक से पैसे निकाले।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह मोदी सरकार की कालेधन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई है। कालेधन का प्रयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा था। इसे रोकने के लिए लोगों को सरकार की इस मुहिम में साथ देना चाहिए।
लखनऊ के एक स्कूल में आयोजित न्यायविदों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, देश को काले धन के अभिशाप से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।
500 और 1000 के नोट बंद करने के सरकार के फैसले पर मुलायम सिंह यादव, मायावती और अरविंद केजरीवाल के रुख पर प्रसाद ने कहा कि इन नेताओं को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश को बदलने की कवायद है इसलिए इसका विरोध नहीं होना चाहिए।
व्यवस्था में कमी के कारण है नोटों की कमी
हालांकि, इस दौरान उन्होंने बैंकों व एटीएम में पैसे न होने के सवाल का जवाब नहीं दिया, बस इतना ही कहा कि व्यवस्था में कमी के कारण ऐसा हो रहा है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
काले धन पर मोदी सरकार ने ही बनाई एसआईटी
प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार प्रारम्भ से ही काले धन के खिलाफ रही है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर सबसे पहले एसआईटी बनाई और अब भी काले धन को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने इस कदम का विरोध कर रहे राहुल गांधी के बारे में कहा कि विरोध करने के बजाय वह यह भी बताएं कि काले धन को रोकने का और क्या तरीका हो सकता है।