फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Prahlad Singh Patel visits Ayodhya before Bhoomipoojan.

अयोध्या: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह ने रामलला के किए दर्शन, नगर में पर्यटन के विकास पर की चर्चा

Fri, 31 Jul 2020 02:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Prahlad Singh Patel visits Ayodhya before Bhoomipoojan.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को यहां भूमि पूजन कर राम मंदिर के लिए शिलान्यास करेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों व अफसरों का नगर में आना-जाना जारी है। शुक्रवार की सुबह केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि प्रांगण में रामलला के दर्शन किए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी के साथ अयोध्या पहुंचे थे। दर्शन-पूजन के बाद वह कारसेवकपुरम् पहुंचे और वहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से अयोध्या में पर्यटन की असीम संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ही यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी जोन एसएन साबत व एडीजी कानून-व्यवस्था अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने साकेत महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण अयोध्या व आसपास के जिलों में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं, अधिकारी लगातार भूमि पूजन की तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले रहे हैं। मुख्य सचिव व यूपी डीजीपी भी शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि पूजन के लिए तैयार किए जा रहे एक लाख 11 हजार लड्डू

अयोध्या में भूमि पूजन के लिए मणिराम दास छावनी में एक लाख 11 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें 11 थालियों में सजाकर रामलला को भोग लगाया जाएगा। भूमि पूजन के दिन ये लड्डू अयोध्या धाम व तीर्थ स्थलों में वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed