फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet minister omprakash rajbhar left his department.

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने छोड़ा विभाग, मनाने पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- कोई नाराजगी नहीं

Thu, 14 Feb 2019 03:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Feb 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister omprakash rajbhar left his department.
ओम प्रकाश राजभर को मनाने उनके घर पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग छोड़ने की घोषणा के बाद उन्हें मनाने की कवायदें शुरू हो गई हैं। इसी कोशिश में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा राजभर से मिलने कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उनसे मिलने के बाद डॉ. शर्मा ने कहा कि हमारी कोई नाराजगी नहीं है। वह हमारे साथ हैं।

राजभर ने अब से कुछ ही देर पहले पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग योगी सरकार को लौटा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में नियुक्तियों को लेकर उन्होंने योगी सरकार को सुझाव दिए थे। जिन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। जिस पर उन्होंने विभाग छोड़ने का फैसला लिया।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया। जिसके लिए मैंने कुछ नामों का सुझाव दिया था लेकिन मेरे सुझाव वाले एक भी नाम को नहीं माना गया और आयोग के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। जब मेरी कोई बात ही नही सुनी जाएगी तो विभाग अपने पास रखने का कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गठबंधन में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि हमारी हर किसी से बात हो रही है। हम 24 फरवरी तक इंतजार करेंगे और फिर निर्णय लेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed