फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister of Modi govt to be in UP.

मिशन यूपी के लिए 'मोदी लहर' बनाने उतरेगी केंद्रीय मंत्रियों की फौज

Tue, 24 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister of Modi govt to be in UP.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भाजपा ने यूपी पर पूरा फोकस कर दिया है। दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने के बहाने मोदी के 45 मंत्री उत्तर प्रदेश को मथने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर मंत्री दूसरे राज्यों से हैं।

विज्ञापन


इन मंत्रियों के साथ भाजपा का एक-एक राष्ट्रीय पदाधिकारी भी लगाया गया है। इनमें भी अधिकतर दूसरे राज्यों के हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 मई को सहारनपुर में सभा करके अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


अभी जिन मंत्रियों के यूपी का दौरा करने की घोषणा हुई है उसमें प्रधानमंत्री के अलावा राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र और मेनका गांधी सहित कई प्रमुख मंत्रियों के नाम शामिल नहीं है। बताया जाता है कि इनमें से कुछ के दौरे जल्द ही तय हो जाएंगे। कुछ के अलग कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 31 को इलाहाबाद आ रहे हैं। वे वहां किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह 4 जून को लखनऊ में रहेंगे। इसके अलावा भी वह छह क्षेत्रों की बैठक में अलग-अलग दिन हिस्सा लेंगे।

'सरकार के बारे में फीडबैक लेना भी है एक मकसद'

Cabinet minister of Modi govt to be in UP.

सभी मंत्री व नेता 26 मई से शुरू हो रहे विकास पर्व के सिलसिले में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही केंद्र सरकार के कामकाज और योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे।

सूत्रों की मानें तो इस बहाने मोदी उप्र के लोगों से भाजपा और केंद्र सरकार के बारे में फीडबैक भी लेना चाहते हैं ताकि 2017 के चुनावी समर के लिए भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके। साथ ही जनता और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को समझकर आगे की तैयारी की जा सके। जहां जरूरत हो वहां सुधार किया जा सके।

तैयारियां जारी, जिलों में बैठकें प्रारंभ
भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि ‘विकास पर्व’ के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के लिए सोमवार से जिलों में बैठकें प्रारंभ हो गई हैं। ये बैठकें 24 व 25 मई को भी होंगी।

पाठक के अनुसार, 27 मई को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, उपेन्द्र कुशवाहा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, वाराणसी में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बंडारू दत्तात्रेय एवं राष्ट्रीय मंत्री रामविचार नेताम, बरेली में केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तथा आगरा में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, मनोज सिन्हा एवं राष्ट्रीय सचिव पूनम महाजन विकास पर्व के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

इन मंत्रियों को यहां की दी गई जिम्मेदारी

Cabinet minister of Modi govt to be in UP.
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : Getty Images

नोएडा में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्तार अब्बास नकवी एवं अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह बघेल, इलाहाबाद में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, जयंत सिन्हा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री, कानपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वाईएस चौधरी एवं राष्ट्रीय मंत्री रामेन डेका, गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर, विजय संपला व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.दिनेश शर्मा, मेरठ में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, संजीव बलियान एवं राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव, अलीगढ़ में केंद्रीय मंत्री सदानन्द गौड़ा, निहालचंद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, मुजफ्फरनगर और बहराइच में केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला, श्रीपद नाइक एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को लगाया गया है।

इन मंत्रियों को‌ मिली यहां की जिम्मेदारी
मथुरा में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सुदर्शन भगत एवं राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, इटावा व बदायूं में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कृष्णपाल व राष्ट्रीय मंत्री एच. राजा, रायबरेली में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, गिरिराज सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, राज्यवर्धन सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, झांसी व देवरिया में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, बाबुल सुप्रियो व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेश गिरि, शाहजहांपुर व हरदोई में केंद्रीय मंत्री थावरचन्द गहलोत, मनसुख भाई व राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा, गोरखपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राधाकृष्णन एवं राष्ट्रीय मंत्री ज्योति, मुरादाबाद में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, साध्वी निरंजन ज्योति व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, रामपुर में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, विष्णु देव व राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग, फैजाबाद में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, रामकृपाल यादव व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल तोमर, फीरोजाबाद में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, बीएस येदुरप्पा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रूपाला, मऊ में केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह व बीएस खंडूरी व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अनिल जैन, संभल में केंद्रीय मंत्री अनंत गीते, किरन रिजीजू व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, फर्रुखाबाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीता रमण, हरि भाई व अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम का दौरा लगाया गया है। इनके कार्यक्रम की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed