फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet minister nitin gadkari in ayodhya.

अयोध्या में नितिन गडकरी बोले, प्रभु श्रीराम की शपथ, मार्च 2020 तक शत-प्रतिशत निर्मल होगी गंगा

Fri, 08 Feb 2019 06:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Feb 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister nitin gadkari in ayodhya.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम शपथ लेते हुए कहा कि मार्च 2020 तक 100 प्रतिशत गंगा निर्मल व अविरल हो जाएगी। सभी लोग गिलास लेकर जाएंगे और पानी पी सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने जबसे गंगा की निर्मलता का दायित्व सौंपा है, तबसे कुल 261 परियोजनाओं में 131 पर एसटीपी में काम चल रहा है। 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 85 घाट, 65 मोक्ष घाट पर काम हो रहा है।

विज्ञापन


नितिन गडकरी ने अयोध्या में शुक्रवार को कुल 3799 करोड़ की पांच बड़ी परियोजनाओं की बटन दबाकर आधारशिला रखी। बाद में कहा कि लखनऊ-अयोध्या मार्ग के अयोध्या क्षेत्र का सौंदर्यीकरण 55 करोड़ से होगा। अयोध्या-वाराणसी मार्ग के अकबरपुर खंड कुल 49 किमी फोर लेन सड़क निर्माण 1081 करोड़ से होगा। 46 किमी चार लेन अयोध्या रिंग रोड का निर्माण 1289 करोड़ से होगा, इससे जहां जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं शहर का विस्तार होगा। 262 किमी लंबे रामवनगमन मार्ग के मोहनगंज से श्रृंगवेरपुर खंड का निर्माण 478 करोड़ से होगा। साथ ही 275 किमी के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के 91 किमी बीकापुर-रुदौली-मूर्तिहनघाट तक का निर्माण 896 करोड़ की लागत से होगा। गडकरी ने कहा यह सब काम एक दो माह में शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को तय समय से ढाई घंटे विलंब से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचे। सबसे पहले देरी के लिए क्षमा मांगी तो भीड़ तालियों की गड़गड़ाहट से अभिभूत भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब सरयू में गंगा के रास्ते कोलकाता तक जलमार्ग विकसित होगा। यह काम अयोध्या से बस्ती तक शुरू हो गया है। अयोध्या में वाटर वे टर्मिनल बनेगा। अगली बार प्रभु राम की कृपा से सरयू पर हवाई जहाज उतरेंगे। उन्होंने सरयू को प्रदूषित कर रहे पांच नालों का जिक्र करते हुए एसटीपी लगाने के लिए 40 करोड़ रुपये देने का एलान किया। इसके अलावा बस्ती के छावनी से रामपुर तक 90 किमी और मकरापुर से गोंडा तक 70 किमी फोर लेन सड़क बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी मंजूरी अभी मंच पर ही दी गई है।

गडकरी ने कहा कि यह प्रभु श्री रामचंद्र की जन्मभूमि है, इस भूमि पर पिछली बार जो मैने कहा था उसे अब पूरा करने का सौभाग्य मिला है। पहले नदी विकास व गंगा संरक्षण मेरे पास नहीं था, लेकिन यह विभाग आने के बाद सांसद लल्लू सिंह ने मांग रखी थी कि नालों के गंदे जल से सरयू प्रदूषित हो रही है। इसके लिए नालों पर एसटीपी व डायवर्जन के लिए नमामि गंगे परियोजना से 40 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। पांच नाले गोला घाट ए, गोला बी, ऋणमोचन नाला, गुप्तारघाट नाला, रामघाट नाला से प्रदूषित जल सरयू में गिरने की पुष्टि हुई। नमामि गंगे परियोजना से 5 एमएलडी की एसटीपी लगाकर प्रदूषित जल रोका जाएगा।

इसकी क्षमता 12 एमएलडी करने का कार्य भी इसी सत्र में होगा। इसमें राजघाट नाले का उन्नयन भी होगा। दो और परियोजनाओं की मंजूरी मंच से हमने दी है। इसमें बस्ती जिले के छावनी से रामपुर तक 90 किमी फोर लेन सड़क, जिसकी लागत 505 करोड़ रुपये होगी। जबकि मनकापुर से गोंडा तक 70 किमी फोर लेन सड़क बनाई जाएगी।

'जल्द आएगा 80 की स्पीड से दौड़ने वाला लैंडक्रूज'

गडकरी ने कहा कि वाराणसी से हल्दिया तक साढ़े पांच हजार करोड़ खर्च कर मालवाहक जहाज के बाद अब क्रूज चल रहा है। 80 एमटी माल ढोया जा रहा है, दो साल में इसकी क्षमता 280 एमटी तक की जाएगी। आज ही गंगा और यमुना में चार रीवरपोर्ट, फरक्का से पटना तक नदी सूचना प्रणाली और गंगा नदी में हिलसा मछली के सुगम आवागमन के लिए फरक्का में नैविगेशन लॉक की नई व्यवस्था का उद्घाटन किया है।

कहा कि जल परिवहन बेहद सस्ता है, सड़क पर जहां 10 रुपये प्रति किमी खर्च आता है, वहीं रेल से छह रुपये जबकि जलयान यात्रा में मात्र एक रुपये लगता है। हम 5 स्टार व 7 स्टार क्रूज चलाने जा रहे हैं। रसिया से लैंडक्रूज ला रहे हैं, इसकी स्पीड 80 किमी प्रति घंटा होगी। इसमें बैठकर वाराणसी से प्रयागराज तक जल्द ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के साथ सफर करेंगे।

पिछली बार यहां सरयू में जलमार्ग बनाने का वादा किया था, इस पर काम शुरू हो गया है। अयोध्या में रिवर पोर्ट व वाटर वे टर्मिनल बनेगा, लोग गंगा के रास्ते पटना-कोलकता होते हुए बांग्लादेश और वाराणसी-प्रयागराज तक जा सकेंगे। अगली बार प्रभु राम की कृपा रही तो हम प्लेन से सरयू में उतरकर दर्शन करेंगे। सांसद के साथ बस्ती तक क्रूज से जाएंगे।

कहा कि हम विशेष प्रौद्योगिकी लेकर आ रहे हैं जिसमें क्रूज का परिचालन आसान होगा, जिसमें इंजन टोयोटा कंपनी का होगा, पंखे हवाई जहाज के होंगे और एयर बोट रूस से लाई जाएगी। यह 28 फरवरी तक हिंदुस्तान में पहुंच जाएगी।

70 साल का काम किया 5 साल में

गडकरी ने दावा किया कि मोदी सरकार ने 70 साल के मुकाबले 5 साल में बेहतर काम किया है। सरकार आने से पहले कुल 7643 किमी हाइवे बना था, हमने पांच साल में 14800 किमी सड़क बनाई। उ.प्र. में दो लाख करोड़ से ज्यादा का काम हुआ है। हमारी बनाई सड़कों पर 200 साल तक गड्ढे नहीं होंगे। हमारा काम पारदर्शिता के साथ होता है, न किसी ठेकेदार को लाइन लगाने की जरूरत है, न एक पैसे का कमीशन देने की। पूरा काम समयबद्ध ढंग से होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed