फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Anurag Thakur meets to players in Lucknow.

Anurag Thakur: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का स्टेडियम में झाड़ू लगाते वीडियो हुआ वायरल, वॉकाथन में लिया भाग

Sun, 12 Jun 2022 03:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jun 2022 03:49 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छता अभियान के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में झाड़ू लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Cabinet minister Anurag Thakur meets to players in Lucknow.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को हजरतगंज से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक वॉकाथन में भाग लिया। इसके बाद वह केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अंदर पहुंचे। जहां उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के बच्चों द्वारा जिमनास्टिक के प्रदर्शन को देखा।

इस दौरान निदेशक डॉक्टर आरपी सिंह समेत तमाम खेल प्रशिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ठाकुर ने स्टेडियम के वॉलीबॉल कोर्ट में अपने कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यही कारण है कि अब वैश्विक खेल मंचों पर देश की धाक जम रही है।

स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed