फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet meeting will be held on Tuesday under supervision of CM Yogi Adityanath

Lucknow News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 150 आईटीआई, कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Tue, 14 Feb 2023 10:32 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 10:32 AM IST
सार

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण के मसौदे को भी इसदौरान मंजूरी संभव है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।

विज्ञापन
Cabinet meeting will be held on Tuesday under supervision of CM Yogi Adityanath
कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी कई प्रस्तावों पर मंगलवार को चर्चा करेंगे। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार यानि आज होगी। इसमें चालू पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य तय करने, 150 आईटीआई को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने व विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के मसौदे को मंजूरी देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन


कैबिनेट के समक्ष चालू सत्र के लिए गन्ना मूल्य की दर तय करने संबंधी प्रस्ताव रखने की तैयारी है। गन्ने का चालू सत्र शुरू हुए तीन माह से ज्यादा समय हो गया है, पर अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि पिछले साल सरकार ने गन्ने का दाम 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया था। ऐसे में वृद्धि की संभावना नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कैबिनेट व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग की ओर से 150 आईटीआई को अत्याधुनिक सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। इसी तरह स्टांप विभाग में कर्मचारियों की पदोन्नति की नियमावली व चिकित्सा शिक्षा विभाग की चिकित्सा संस्थानों से संबंधित नियमावली को मंजूरी दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की मांगों पर विचार से संबंधित राज्य वेतन आयोग की सिफारिश पर मुख्य सचिव समिति की संस्तुतियों पर भी निर्णय हो सकता है। गृह विभाग के पीएसी के लिए कुछ आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed