फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet meeting approved difference corridor proposal

कैबिनेट की बैठक: डिफेंस कॉरीडोर समेत सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर

Tue, 03 Jul 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jul 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting approved difference corridor proposal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित प्रदेश कैबिनेट की बैठक में डिफेंस पॉलिसी समेत सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की नियुक्ति के बाद हुई यह पहली कैबिनेट बैठक थी।

विज्ञापन


रक्षा तथा एयरोस्पेस इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2018 को मंजूरी मिलने के बाद बुंदेलखंड में  प्रस्तावित डिफेंस कॉरीडोर को जल्द ही वास्तविकता के धरातल पर उतारा जाएगा। इंवेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के विकास के लिए इस परियोजना के तहत पांच वर्ष में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए 12 हजार करोड़ रुपये बैंकों से ऋण लेने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट में मंजूर कर दिया। अन्य प्रस्ताव जो कैबिनेट की बैठक में पास हुए इस तरह हैं-

  • मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को भी खाते में मिलेगा मकान का पैसा।

 

  • अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती व मुरादाबाद में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत बन रहे हवाईअडडों पर उच्च विशिष्टियों के प्रयोग को हरी झंडी।

 

  • नागरिक उड्डयन विभाग ने कैबिनेट को दी 2017-18 में एकमुश्त खर्च बजट की जानकारी।

 

  • इलाहाबाद के कुछ भूखंड स्मार्ट सिटी मिशन को देने का फैसला।
  •  
  • खनिज विकास निगम को खत्म करने के प्रस्ताव पर भी मुहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed