{"_id":"e98d445df36e9a7df1053acef92b77f7","slug":"cabinet-meeting-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दी सौगात, मिलेगा पारिवारिक पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने दी सौगात, मिलेगा पारिवारिक पेंशन
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Jul 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा के राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों से 1 जनवरी 2006 से पूर्व रिटायर होने वाले कर्मचारियों के परिवार को सरकार ने सौगात दी है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा के राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों से 1 जनवरी 2006 से पूर्व रिटायर होने वाले कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनकी अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों को पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने शासनादेश जारी करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्रता सूची में आवेदन के आधार पर नाम शामिल कर लिए जाएं।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि अभिभावकों पर निर्भर रहने वाली लड़कियों को पिता की मृत्यु के बाद परेशानी होती है। इसलिए उन्हें पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपने यहां यह व्यवस्था लागू कर दी है।
प्रमुख सचिव की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि जो पेंशनर अभी जीवित हैं और उनकी अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों के नाम पात्रता सूची में शामिल नहीं हैं वे विभागाध्यक्षों को आवेदन देकर अपना नाम शामिल करा सकती हैं।