फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cab driver kidnapped, held hostage for three days and looted

Lucknow News: कैब चालक को किया अगवा, तीन दिन बंधक बनाकर लूटपाट

Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cab driver kidnapped, held hostage for three days and looted
कैब चालक को किया अगवा, तीन दिन बंधक बनाकर लूटपाट
लखनऊ। जबरन लिफ्ट लेकर बदमाशों ने कैब चालक बरालमपुर निवासी अहमद हुसैन को अगवा किया और फिर तीन दिन बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपी उन्हें बेहोशी की हालत में यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंककर भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत पर बीबीडी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को तीन साल पुराने मामले में बीबीडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बरालमपुर के उतरौला धौरहरा पूरे गोलीजोत निवासी अहमद हुसैन के मुताबिक 25 फरवरी 2022 को गांव से सवारी लेकर लखनऊ के खदरा आए थे। सवारी को छोड़ने के बाद लौट रहे थे। रात करीब दो बजे बीबीडी इलाके में तीन बदमाश मिले। तीनों ने बाराबंकी तक छोड़ने की बात कही। मना करने पर तीनों जबरन कैब में बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद एक बदमाश ने कनपटी पर असलहा लगाकर कार रुकवा ली। उनके हाथ-पैर बांधकर पीछे सीट के नीचे बैठा दिया। आंख पर पट्टी बांध दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने अहमद की जेब में रखा मोबाइल, 8300 रुपये, आधार कार्ड, पैन, डीएल और डेबिट कार्ड लूट लिया। तीन दिन तक बदमाश उन्हें इधर-उधर कार में घुमाते रहे और 28 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर बेहोशी की हालत में फेंककर भाग निकले। बाद में बैंक खाते की डिटेल चेक की तो पता चला कि बदमाशों ने कई पेट्रोल पंप, ऑटो-कार की दुकान और शराब की दुकान पर उनके डेबिट कार्ड से 74 हजार का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के अनुसार, जांच में पता चला है कि टैक्सी मालिक ने चालक अहमद हुसैन के खिलाफ बलरामपुर के उतरौला थाने में अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया था। बाकी केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed